Archive Notice: This article was originally published on 2 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी आज सेठ मोतीलाल कॉलेज के स्टेडियम से शुरू हुई भाजपा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए झुंझुनू आए। झुंझुनू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अनेको कार्यक्रम शुरू किए हैं उसी की कड़ी में आज पूरे भारत में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाइक रैली का कार्यक्रम तय किया है जिसको हरी झंडी दिखाने के लिए मैं यहां पर आया हूं। मदन लाल सैनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जागृति लाने के लिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य पिछली बार  से इस बार ज्यादा मत हासिल करने का जहां लक्ष्य है वही पिछली बार जितनी सीटे भाजपा ने राजस्थान से ली थी वह सारी की सारी सीटें इस बार भी भाजपा अपने खाते में ही लेकर जाएगी। वही हम आपको बता दें कि इस बाइक रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन भी किया। जहां यातायात के नियमों की दुहाई दी जाती है वही भाजपा की इस बाइक रैली ने शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण किया इसमें ना तो पदाधिकारियों ने हेलमेट पहनने की जहमत उठाई और ना ही पीछे चल रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनने की जहमत उठाई। जबकि पुलिस भी एक तमाशबीन की तरह इस रैली को देख रही थी अगर आमजन हो तो पुलिस उसको रोककर फटाफट चालान काटने में तत्परता दिखाती है।  

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...