Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता जुल्फीकार खोकर के नेतृत्व में आज नगर परिषद के समस्त कांग्रेसी पार्षदों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को नगर परिषद के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग से अवगत करवाया। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर परिषद झुंझुनू पर आरोप लगाया कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड होने की वजह से झुंझुनू के नेहरू पार्क के होने वाले लोकार्पण समारोह में भाजपा की झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत को न्योता भेजा गया है जबकि झुंझुनू के कांग्रेसी विधायक बृजेंद्र ओला की अनदेखी कर उन्हें इस समारोह से दूर रखने की कोशिश की है। जो कांग्रेसी विधायक बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्होंने समारोह को रोकने की जिला कलेक्टर से मांग की है।
