Archive Notice: This article was originally published on 8 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कांग्रेस सेवादल का सम्मेलन मंगलवार को शहर के माननगर स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महामंत्री लालजी मिश्रा थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के जिलाध्यक्ष राजपाल गे्रट ने की। विशिष्ट अतिथि जयपुर संभाग प्रभारी मंजूर अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल हक, सीकर जिलाध्यक्ष श्याम पूनिया, कांग्रेस सेवादल महिला जिलाध्यक्ष चंदा मीणा, पिंकी सैनी, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष स्वामी व सुरेश मीणा थें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिश्रा ने आने वाले लोकसभा चुनाव में दम खम से पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का आह्वान किया। वहीं देश प्रदेश से आये सेवादल के पदाधिकारीयों ने जयपुर में होने वाली राहुल गांधी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए पदाधिकारियो को जिम्मा सौंपा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...