Archive Notice: This article was originally published on 4 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

आज शनिवार को झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार खीचड़ के प्रचार में फिल्म अभिनेता एवं हाल ही में भाजपा नेता बने सनी देओल ने रोड शो किया। सनी देओल अपने तय समय से लेट 12:00 बजे के लगभग झुंझुनू हवाई पट्टी पर पहुंचे। इसके बावजूद उनके प्रशंसकों की भीड़ धूप में सड़को पर डटी रही। जैसे ही आसमान में सनी देओल का हेलीकाप्टर लोगो को दिखाई पड़ा वो जोर जोर से मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। वहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच सनी को गाड़ी से हवाई पट्टी के बाहर लाया गया। अपनी मूवी में पकिस्तान में जाकर गदर मचाने वाले इस अभिनेता ने प्रत्याशी नरेंद्र खीचड़ के साथ खुली गाड़ी में रोड शो शुरू किया। हवाई पट्टी से लेकर नेहरू पार्क तक युवाओ की जबरदस्त भीड़ उनके रोड शो में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती रही। हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों ने लोगो के जहन में गदर फिल्म की यादे ताजा कर दी। समर्थको की भीड़ के चलते सनी देओल अपने तय समय में हवाई पट्टी से कलेक्ट्रेट सर्किल तक की दुरी तय कर पाए। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने शेखावाटी लाइव से बातचीत में बताया कि सनी देओल के आज के देशभर के कार्यकर्मो में बिजी शेड्यूल था लेकिन प्रशंसकों की भीड़ देखकर वे उत्साहित होकर अपने तय समय से भी दस मिनट अधिक का समय वे रोड शो में देकर गए। वही सनी देओल के इस रोड शो ने भाजपा कार्यकताओ में नए जोश का संचार कर दिया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...