Archive Notice: This article was originally published on 7 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देंगे। झुंझुनूं मुख्यालय पर गुरुवार को झुंझुनूं और मंडावा विधानसभा के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक हुई। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं से झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई है। जिसे बेनकाब करने के लिए भाजपा सडक़ों पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर पूरे जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इक_ा होंगे और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां देंगे। उन्होंने कहा कि अब जब भाजपा आंदोलन कर रही है तो कांग्रेस ने आनन फानन में ऋण माफी शिविर लगा दिए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ राजेश बाबल, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू आदि मौजूद थे। भारत के मन की बात रथ को किया रवाना झुंझुनूं में भारत के मन की बात रथ को गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने रवाना किया। इस मौके पर मावंडिया ने बताया कि यह रथ 15 दिनों तक झुंझुनूं जिले की सातों विधानसभा में भ्रमण करेगा। इसमें लगी एलईडी से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के अलावा देश में पिछले पांच सालों में हुए विकासशील परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। साथ ही इस रथ में एक सुझाव पुस्तिका को भी रखा गया है। जिसमें आमजन सीधे पीएम नरेंद्र मोदी तक अपने सुझाव भेज सकेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...