Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं तालिमी कॉन्फ्रेन्स आगाज-2 की तैयारियों को लेकर संस्था के चेयरमैन मो. इब्राहिम खान की अध्यक्षता में थ्री डोट्स चिल्ड्रन एकेडमी में एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। मीटिंग में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विस्तृत चर्चा हुई एवं विभिन्न कमेटियों और पदाधिकारियों को कार्य बांटे गये। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, लोगों को लाने ले जाने के लिये परिवहन व्यवस्था एवं प्रतिभाओं के फॉर्म भरवाने तथा जिले के सांसद एवं विधायकों सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण देने के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। 10 फरवरी को होने वाले इस समारोह में मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा तथा मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने को लेकर आयोजित तालिमी कॉन्फ्रेन्स में इस वर्ष आईएएस केडर में पदोन्नत हुये नूआं के जाकिर हुसैन जो फिलहाल हनुमानगढ़ कलेक्टर के पद पर कार्यरत है सहित लगभग 300 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस प्रोग्राम में जिले के समस्त विधायक एवं पूर्व गर्वनर सैयद सिब्ते रजी और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री स्वाले मोहम्मद खान सहित शिव विधायक अमीन खान, रामगढ़ विधायक सफीया खान, कामां विधायक जाहिदा खान, सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, किशनपोल विधायक आमीन कागजी एवं नगर विधायक वाजिद अली सहित देश की नामी-गिरामी हस्ती बतौर मेहमाने खुशुसी शिरकत करेंगे। मीटिंग में फ्रंट के वाईस चेयरमैन ख्वाजा आरिफ, एम.डी. चोपदार, सचिव अब्दुल मजीद कुरेशी, उमर कुरेशी सहित काफी गणमान्यजन लोग उपस्थित थे।
