Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला मुख्यालय पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। समर्पण दिवस कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, नगर सभापति सुदेश अहलावत ,प्रमोद खंडेलिया सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वहां रखे समर्पण कलश में अपनी ओर से सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया ने बताया कि यह कार्यक्रम समूचे प्रदेश में मंडल अध्यक्षों के सानिध्य में तमाम शक्ति केंद्रों पर आयोजित किया गया है ,जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपनी तरफ से समर्पण कलश में अपना सहयोग देंगे । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि कल बड़ी संख्या में अलवर में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में सभी कार्यकर्ता पहुंचे। इस कार्यक्रम में झुंझुनू लोकसभा से समस्त शक्ति संयोजक, मंडलों के पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी ,प्रदेश पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष ,कार्य समिति के समस्त सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे । इस अवसर पर शीशराम राजोरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश गजराज,सतीश खीचड़, बहादुर मल स्वामी ,योगेंद्र कुमावत ,योगेश डूडी,बुद्धराम सैनी,रौनक पाराशर, संजय मोरवाल, पुरुषोत्तम बगड़ ,परुषोतम खाजपुरिया,जुबेर अंसारी ,इंद्राज सैनी ,सदीक सैयद ,नवल खंडेलिया ,कैप्टन अमर सिंह लाल पुरिया, विपुल छक्कड़,मूलचंद झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
