Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शहर में छीटपूट घटना के बीच चुनाव सम्पन्न हुए । मतदान दिवस को सभी ने धूमधाम से मनाया। बुजुर्ग, महिलाए, युवक, युवतियो ने मतदान में प्रति काफी उत्साह नजर आया। लोगो ने लोकतंत्र पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सभी ने अपने अपने काम छोडक़र अपनी अपनी सरकार बनाने के लिए मतदान में उत्साह दिखाया। तेज गर्मी के बावजूद लोगो में चुनाव के प्रति उत्साह नजर आया। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में धीरे धीरे लोगो की भीड बढती गई। दोपहर में थोडी देर लाईन जरूरी टूटी लेकिन शाम होते वापस लाईन बढती नजर आई। दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत बढा। शाम पांच तक लोगो की लाईन लगी रही। शाम 6 बजे तक लगभगत 60 प्रतिशत मतदान रहा।
