Archive Notice: This article was originally published on 14 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में सेवारत करीब 150 कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति की गई है। जिसमें झुंझुनूं के बाल अधिकारिता विभाग में सेवारत अनिल सैनी भी अब पदोन्नत होकर सहायक प्रशासनिक अधिकारी बन गए है। अनिल सैनी ने 2014 में कनिष्ठ सहायक के पद से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में ज्वाइन किया था। जिसके बाद गत वर्ष वे पदोन्नत होकर वरिष्ठ सहायक बने थे। अब विभाग की ओर से की गई डीपीसी में उन्हें सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। जिसके बाद बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पवन पूनियां, बाल संप्रेक्षण एवं किशोर गृह के अधीक्षक अंकित मील समेत अन्य अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें के मुकुंदगढ़ निवासी अनिल सैनी फिलहाल झुंझुनूं शहर में ही बसंत विहार में रहते है। जो अपने काम के प्रति ईमानदार, नवाचारों और सक्रियता को लेकर विभाग में अलग ही पहचान रखते है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...