Archive Notice: This article was originally published on 21 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख हरलाल सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को चूरू बाजार बंद रहा। स्वामी गोपालदास चौक, गढ़ के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों व आम जन द्वारा धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जिला प्रमुख की गिरफ्तारी राजनैतिक विद्वेषता का घोतक है। चूरू जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जिले में घटित अपराधों की रोकथाम व कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन कतई ध्यान नहीं दे रही है। जबकि सहारण की गिरफ्तारी पर अति गंभीर होकर कार्य किया गया जबकि उच्च न्यायालय में इनका प्रकरण विचाराधीन है। एक जनप्रतिनिधि को बिना किसी पूर्व नोटिस के गिरफ्तार करना सरकार की कुचेष्टा को इंगित करता है। धरने को रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा यशोदा माटोलिया, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश जंागिड़ सहित अनेक लोगो ने संबोधित किया। अंत में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सफल चूरू बाजार बंद के लिए व्यापारीयों को सहयोग के लिए साधुवाद दिया व धरना प्रारंभ करने से पूर्व स्वामी गोपालदास की मुर्ति पर माल्यार्पण किया। संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...