Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, दो दिन के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी आज शुक्रवार शाम को खेतड़ी पहुंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरडिय़ा हाउस में खेतड़ी शहर मंडल की बैठक ली और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी झुंझुनूं लोकसभा सीट हर हाल में जीतनी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश ही नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहता है। इस मौके पर भाजपा नेता इंजी. धर्मपाल, अमरसिंह तंवर, सुभाष मावंडिया, सुनिल लांबा, विजेंद्र सैनी, मदनलाल सैनी गोठड़ा आदि मौजूद थे। इधर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल ने बताया कि दो मार्च को जिले की सातों विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली को दो मार्च को सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। यह बाइक रैली मोतीलाल कॉलेज ग्राउंड से निकाली जाएगी। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। जिन्हें बाइक रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही शनिवार सुबह टीबा गांव में शहीद श्योराम सिराधना के घर जाएंगे और परिवार को ढांढस बंधाने के अलावा शहीद को नमन करेंगे।
