Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के महीपाल मोटसरा ने बताया कि जिले के वे राज्यकर्मी जिनकी नियुक्ति 01 जनवरी 2004 व इसके बाद हुई है, के लिए संचालित राज मेडिक्लेम योजना के स्थान पर 1 जुलाई 2021 से आरजीएचएस के अंतर्गत कैशलैश चिकित्सा सुविधा आरम्भ की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 01 अक्टूबर 2021 से पूर्व के राज मेडीक्लेम के जो दावे डीडीओ और कस्टमर लेवल पर लंबित हैं, को खबर प्रकाशित होने के 1 माह में कार्यालय को प्रेषित किये जाएं अन्यथा अग्रेषित नहीं किये जाने के आधार पर 15 जुलाई 2022 के बाद इन्हें निरस्त कर दिया जाएगा ।
