Archive Notice: This article was originally published on 28 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संगठन से संवाद कार्यक्रम किया। जिसके तहत उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूरे देश में चुनिंदा जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत की। इस कार्यक्रम को सभी मंडल और जिला मुख्यालयों पर भी देखा गया। मान नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सुना और लोकसभा चुनावों में फिर से झुंझुनूं से लोकसभा सीट जीताने का संकल्प लिया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, सभापति सुदेश अहलावत, भाजपा जिला महामंत्री डॉॅ. राजेश बाबल, युवा उद्यमी प्रमोद खंडेलिया, कमल अग्रवाल, शीशराम राजोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मोरवाल, विश्वंभर पूनियां, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा पंवार, सीए रोहित चौधरी, सावित्री सैनी, अजय सैनी, सुभाष मावंडिया, पुरुषोत्तम सैनी, विपुल छक्कड़, मूलचंद झाझडिय़ा, विजय सैनी, सतीश खीचड़ बाकरा, ममता शर्मा, मंजू चौहान, कुलदीप पूनियां, मनोज कुमावत, शंभू नेहरा, वीरेंद्र शाह, पंकज टेलर, मंजीत सैनी बोडिय़ा कुआं, सैयद सद्दीक आदि मौजूद थे। -प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को दिखाएंगे बाइक रैली को हरी झंडी – भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल ने बताया कि दो मार्च को जिले की सातों विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली को दो मार्च को सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। यह बाइक रैली मोतीलाल कॉलेज ग्राउंड से निकाली जाएगी। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। जिन्हें बाइक रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। -प्रदेश अध्यक्ष कल आएंगे खेतड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी शुक्रवार शाम को खेतड़ी पहुंचेंगे। वे खेतड़ी में शहर मंडल की बैठक लेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम खेतड़ीनगर के डीबी गेस्ट हाउस में करने के बाद शनिवार सुबह टीबा गांव में शहीद श्योराम सिराधना के घर जाएंगे और परिवार को ढांढस बंधाने के अलावा शहीद को नमन करेंगे। इससे पहले दोपहर तीन बजे सवाई माधोपुर से पूर्व विधायक एवं राजकुमारी दीया कुमारी भी टीबा गांव पहुंचेंगी। वे भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...