Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मण्डेलिया हाउस में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने स्वाधीनता आन्दोलन तथा आधुनिक भारत के निर्माण में पण्डित नेहरू के योगदान को सबसे अहम बताते हुए वर्तमान परिस्थितियो में देश व संगठन हित में त्याग व बलिदान की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओ ने नेहरू के आदर्शो को आज भी प्रांसगिक बताते हुए युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की अपील भी की गई।
