Archive Notice: This article was originally published on 25 जून 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के समस्त जिलो में होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को लेकर राज्य भर में जा रही मशाल यात्रा 27 एवं 28 जून को चूरू जिले में रहेगी। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि मशाल यात्रा वाहन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 मई को रवाना किया था। ओलम्पिक खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहन द्वारा मशाल यात्रा चूरू जिले के संबंधित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर जाएगी। इस मशाल यात्रा के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन एवं खिलाडियों की भागीदारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि चूरू जिले में 27 व 28 जून 2022 को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर मशाल यात्रा वाहन भ्रमण करेगा। मशाल वाहन यात्रा चूरू से बीकानेर जिले मे प्रवेश करेगी। जिला कलक्टर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को मशाल यात्रा को लेकर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...