Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आज रविवार को अंबेडकर भवन झुंझुनू में मेघवंशी समाज चेतना संस्थान की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय संयोजक रामेश्वर लाल कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सितंबर या अक्टूबर प्रथम सप्ताह में वार्षिक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रामनिवास भूरिया ने इस वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने में महिलाएं आगे आकर प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं इस हेतु संस्थान में महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया। महिला प्रकोष्ठ में शारदा देवी को महिला जिला संयोजक, मंजू गोठवाल को जिला महासचिव, सुनीता भूरिया जिला सहसंयोजक, सुमनलता को कोषाध्यक्ष, अनीता को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सीताराम बास बुडाना को संस्थान का जिला मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों की नियुक्ति संस्थान के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से की गई। बैठक को प्रोफेसर जय लाल सिंह, मनीराम, कप्तान भाता राम, सुरेंद्र कड़वासरा, प्रमोद कुमार, जोरावर सिंह ,मदनलाल, अंजू, हेमलता ,कुसुमलता, डिंपल, कविता इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।
