Archive Notice: This article was originally published on 5 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, राज्य सरकार ने सिविल पेंशनर्स की सुविधा के लिए पेंशन विभाग की वेबसाइट : https://pension.raj.nic.in पर पेंशनर्स सर्विस मॉडयूल को अपडेट किया है। इससे पेंशनर्स को पेंशन भुगतान पीपीओ अधिकृति के अग्रेषण, फॉर्म नंबर 16, जीवन प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेंगी। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक संजय सौलंकी ने बताया कि मॉडयूल के अपडेट होने से मासिक पेंशन स्लिप, पेंशन भुगतान का वार्षिक विवरण, आयकर गणना एवं छूट के लिए निवेश घोषणा करना, फॉर्म नंबर 16 डाउनलोड करने, स्वयं की प्रोफाईल देखना, आवश्यक प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करना, जीवित प्रमाण पत्र अपलोड करना, ई-मित्र कियोस्क डायरेक्टरी की सूचना प्राप्त करना, विवाह, पुनर्विवाह आय एवं विकंलागता प्रमाण पत्र अपलोड करने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पेंशनर्स आधार नम्बर, पेन नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल जैसी बेसिक सूचनाएं भी इसके माध्यम से अपडेट कर सकेेंगे। साथ ही डिजिटली हस्ताक्षरित जीपीओ एवं सीपीओ की अधिकृतियां एवं पीपीओ के अग्रेषण पत्र की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पेंशनर्स को पेंशनर्स लॉग इन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...