Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि पी.एम केयर्स योजनान्तर्गत सीकर जिले के चयनित बालकों को योजना के दिशा-निर्देशानुसार लाभान्वित करने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए योजना के संबंध में 30 मई 2022 को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्राी द्वारा पी.एम. केयर्स योजनान्तर्गत प्रदान की जाने वाली समस्त सेवाओं एवं सेवाओं एवं सुविधाओं को योजना के पात्रा बालक, बालिकाओं तक पहुंचाया जायेगा, जिससे की प्रत्येक कोविड प्रभावित बालक, बालिकाके हितों एवं अधिकारों को 23 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक सुनिश्चित किया जा सके। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट सीकर 30 मई को प्रातः 9.30 बजे आयोजित किया जायेगा।
