Archive Notice: This article was originally published on 4 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] दांतारामगढ़ बस स्टैंड पर नवनिर्मित विश्राम स्थली का लोकार्पण गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमनदीप सिंह कपूर ने किया। पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर विश्राम स्थली का लोकार्पण किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रामनिवास, थाना प्रभारी श्रीराम कस्वां, भामाशाह चन्द्राराम बाजिया व हेमराज बाजिया ने फीता काटकर विश्राम स्थली का लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, सीएलजी सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी श्रीराम कस्वां की प्रेरणा से दुबई प्रवासी ठेकेदार मांगीलाल बाजिया ने विश्राम स्थली का निर्माण करवाया हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...