Archive Notice: This article was originally published on 31 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय लोहारू रोड़ सूरजगढ़ में जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर 1 सितंबर बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों अंतिम रूप दिया। जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्रवण कुमार करेंगे। विशिष्ट अतिथि पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता पूर्व उप प्रधान रणधीर सिंह बुडानिया होंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी धर्म, जाति व वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज्यादा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नीरज सिहाग का नाम भी सम्मान सूची में शामिल किया गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर यशदीप खबर के संपादक अशोक राईका का नाम भी गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। राजकोट गुजरात से कवयित्री व साहित्यकार अल्पा महेता, राजस्थान पशु चिकित्सालय एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के सहायक आचार्य डॉ. राजेश नेहरा, शिक्षाविद् कविता कटारिया, सरला पाठशाला की संचालक अनीता पूनियां, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह व डॉ. वीरेंद्र शास्त्री आदि का नाम सम्मान की सूची में जोड़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वर्ण पदक जीतने वाली सुदेश खरड़िया को भी सम्मानित किया जायेगा। श्री कृष्ण परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की छात्राओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। जीवन ज्योति रक्षा समिति सूरजगढ़ के सदस्यों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने वाली प्रतिभाओं की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। बैठक में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, ओमप्रकाश सेवदा, अल्पा महेता, शीशराम बड़सीवाल, इंद्र सिंह शिल्ला भोबिया, सज्जन कटारिया, उम्मेद सिंह, केतन महेता, सतीश कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...