Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मंगलवार को चूरू आएंगे। पीएम मोदी चूरू के पुलिस लाईन मैदान में आयोजित भाजपा की विशाल सभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के चूरू आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। मोदी के ओजस्वी भाषण को सुनने के लिए जिले भर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह चूरू रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चूरू जाएंगे। जिले की अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता चूरू जाने के लिए रवाना होंगे और सभा में भाग लेंगे। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत पार्टी की चूरू में प्रधानमंत्री मोदी की सभा आयोजित की गई है। सभा में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय नेताओंं सहित प्रदेशस्तरीय नेता भी आएंगे।
