Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शुक्रवार को एक सादे समारोह में कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई द्वारा पूर्व खान, पर्यावरण एवं देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां द्वारा गुरूवार को चूरू में लोकसभा प्रत्याशी रफीक मंडेलिया की नामांकन रैली के अवसर पर आयोजित सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की उपस्थिति मेें कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण करने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय ताल वाले बालाजी मंदिर के समक्ष एनएसयूआई का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के नरेन्द्रकुमार जांगीड़, प्रदीप दाधीच, जयप्रकाश माली ने रिणवां का माल्यार्पण कर व पार्टी का प्रतीक चिन्ह अंकित दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रिणवां के साथ चूरू से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया, इरशाद मण्डेलिया का भी माल्यार्पण कर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
