Archive Notice: This article was originally published on 13 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] रघुनाथपुरा गांव में पूर्व विधायक श्रवण कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सूरजमल मेघवाल ने की। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, मंडावा से पूर्व विधायक रीटा चौधरी, उदयपुरवाटी से रविन्द्र भडाना सहित पूर्व मंत्री नंदकिशोर महरिया भी मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि मैने क्षेत्र की जनता की हमेशा सेवा की है मैने हमेशा परेशान जनता के काम को तवज्जो दी है। पूर्व विधायक आगामी लोकसभा चुनाव में कांगे्रस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे है। इस दौरान मौजूद कांगे्रस के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है अब जनता बदलाव चाहती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान हरी किशन यादव, सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राठी, सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर सैनी, बुहाना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर यादव, शहर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल चेतीवाल, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, नगर पालिका वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, सरपंच फोरम खेतड़ी के पूर्व अध्यक्ष फतेह सिंह शेखावत, पूर्व जिला प्रमुख मदन सिंह गिल मंडावा से जगदीश पूनिया सहित हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...