Archive Notice: This article was originally published on 16 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राहुल कस्वां ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तथा जिला मुख्यालय स्थित पारखों के नोहरे में हुई नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विभिन्न मुद्दों पर जनता से संवाद किया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि आज चल रही लड़ाई केवल हमारी नहीं है बल्कि यह देशभक्तों की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि एक समय वह था जब प्राकृति आपदा आई तो छुट्टी करवाकर हमने गिरदवारी करवा किसानों को राहत प्रदान की लेकिन अब क्या हो रहा है यह प्रदेश देख रहा है। उन्होंने पीने के पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल चूरू जिले की नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश की समस्या है। जबकि हमने पीने के पानी की न केवल योजनाएं बनाई बल्कि उसका क्रियान्वन किया और चौधरी कुंभाराम लिफ्ट नहर के माध्यम से फव्वारा पद्धती के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...