Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि को आज जिले भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाद में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक राजेन्द्र पारीक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतापसिंह जाट आदि ने राजीव गांधी के जीवन आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने पर बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इसी प्रकार फतेहपुर शेखावाटी में भी हाकिम अली की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनायी।
