Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग 14 अगस्त को सायं 4 बजे जयपुर से रवाना होकर 7 बजे झुंझुनू सर्किट हाउस पंहुचेंगे। राज्य मंत्री के निजी सहायक दिनेश गुप्ता ने बताया कि राज्य मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्वर्ण जयंती स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
