Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 5 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इस दौरान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नियुक्त किए जाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों, पदाभिहित अधिकारियों, सुपरवाइजरों के पद पर सामान्यतया फील्ड स्तर पर कार्यरत विभिन्न स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरणों पर 5 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक मामलों में भारत निर्वाचन आयोग अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही इन अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण, पदस्थापन के आदेश जारी किए जा सकेंगे।
