Archive Notice: This article was originally published on 15 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रतनगढ़, स्थानीय धनवंतरी नगर स्थित विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है जिसका मुख्य संदेश सर्व स्पर्शी भाजपा सर्वव्यापी भाजपा। मंत्री मेघवाल ने नरेन्द्र मोदी सरकार की धारा 370, आर्टिकल 35ए, राम मंदिर, तीन तलाक व समान नागरिक संहिता पर नीति स्पष्ट की। मंत्री मेघवाल नेे राज्य सरकार द्वारा भेदभाव पूर्ण किए जा रहे परिसीमन पर भी चिंता जताई तथा इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाने की बात कही। विधायक अभिनेश महर्षि ने वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं पर है जमकर प्रहार किए, विधायक महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इस बार का बजट निराशाजनक रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट जाने का आह्वान करते हुए प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बजरंग गुर्जर ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव व संगठन में सक्रिय सदस्यों की ही भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इनके अलावा कार्यक्रम को शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, कुंदर दाधीच आदि ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के पश्चात मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक अभिनेेश महर्षि ग्राम सेहला के बूथ पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सैंकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। मंत्री मेघवाल ने स्वयं एक ग्रामीण को उसके मोबाईल से मिस कॉल देकर सदस्य बनाया तथा उसे सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...