Archive Notice: This article was originally published on 9 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुन्झुनू, झुन्झुनू की जनता को अब सैनिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14021/14022 का नियमित लाभ मिलेगा। लम्बे समय से सैनिक एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग झुन्झुनू की जनता द्वारा की जा रही थी। इसको लेकर झुन्झुनू सांसद नरेन्द्र कुमार ने लोकसभा में भी मुद्दा उठाया था। अब झुन्झुनू सांसद के प्रयास रंग लाये है। झुन्झुनू के लोंगों को 12 मई से सैनिक एक्सप्रेस की नियमित सेवाओं का लाभ मिलेगा। झुन्झुनू सांसद नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से झुन्झुनू के लोगों की मांग थी की सैनिक एक्सप्रेस को नियमित किया जाए। इसको लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर सैनिक एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग की गई। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद नरेन्द्र कुमार की अनुशंषा पर जनता को सैनिक एक्सप्रेस की नियमित संचालन सौगात दी है। 12 मई को सैनिक एक्सप्रेस सायं 7ः00 बजे सीकर में झुन्झुनू सांसद नरेन्द्र कुमार हरी झण्डी दिखाकर झुन्झुनू के लिए रवाना करेंगे व झुन्झुनू तक रेल में सफर करेंगे। इस रेल संचालन के लिए सांसद ने जनता की तरफ से केन्द्रीय रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव का आभार जताया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...