Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज होटल रंग महल में सम्मान समारोह व अधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम रखा गया। क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया लियो प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान द्वारा अधिकारिक यात्रा की गई व क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली व आगे भी क्लब द्वारा आगामी गतिविधियां की जानकारी ली। लियो के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं अवगत करवाई। सम्मान समारोह व अधिकारिक यात्रा चेयरपर्सन लियो अखिलेश व मनीषा कौशिक ने बताया यात्रा जयपुर, अलवर, भिवाड़ी, खैरथल मंडी, बहरोड़ मंडावर, महुआ आदि शहरों में होते हुए सीकर में संपन्न हुई। आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल व क्लब मेंबर्स ने प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में क्लब सचिव लियो अंकुश भार्गव, लियो स्नेहा खेतान, लियो माधुरी तिवारी, लियो तान्या वर्मा, लियो पूजा जोशी, लियो प्रियंका शर्मा, लियो सुरभि भार्गव, लियो राहुल बियानी, लियो जितेंद्र खेतान, लियो अभिषेक तिवारी, लियो रोहन अग्रवाल, लियो अजय जोशी आदि मौजूद रहे।
