Archive Notice: This article was originally published on 1 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन स्थानीय पंचदेव मंदिर के पीछे स्थित मुनि आश्रम में जिला संयोजक दिनेश धाबाई के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक आमेर विधायक सतीश पूनियां थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग सह संयोजक मनीष पारिक, विधायक सुभाष पूंनिया, सभापति सुदेश अहलावत, प्रधान गिरधारी खींचङ, कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र भाम्बू, विकास शर्मा लोटिया , योगेंद्र मिश्रा उपस्थित थे । जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में सतीश पूंनिया ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 जुलाई तक चलेगा जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक, मण्डल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी भाग लेंगे। पूंनिया ने संगठन के कार्यो पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, विश्वम्भर पूनिया, बुधराम सैनी , ओबीसी प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक सिंह बङागांव, इन्द्राज सैनी, जिला उपाध्यक्ष राकेश पाटन , अरुणा सिहाग, जिला मंत्री हवा सिंह गुर्जर ,कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला चौधरी, राजेश बाबल, सुभाष सैनी मावंडिया, महेश जीनगर, प्रमोद खंडेलिया, अजय तिवाङी, राजेन्द्र ठठेरा, सीताराम शर्मा , गणेश तिवाङी, संतोष शर्मा खेतङी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम समन्वयक अजय चाहर ने किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...