Archive Notice: This article was originally published on 2 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं शहर में होने जा रहे म्यूजिकल टैलेंट हंट शौ म्हारो रंगीलों राजस्थान-2 के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन सांसद निवास पर झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार व भाजपा नेता जाकिर झुंझुनूंवाला ने किया। इंडियन मीडिया एवं फिल्म एकेडम जयपुर के इवेंट डायरेक्टर मनोज पन्नू परदेशी ने बताया कि यह शौ 9 जून को शाम 5 बजे से अम्बेडकर भवन में होगा। जिसमें शेखावाटी की प्रतिभाएं अपना हुनर दिखाएगी व शौ में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट चुने जाने वाले कलाकार को म्यूजिक एलबम में काम करने का अवसर दिया जायेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...