Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रेरणा मंच एवं कर्मभूमि सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमनाथ मठ के सामने स्थित बीहड़ बालाजी मंदिर एवं गौशाला में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में गांधी विद्या मंदिर के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग किया। प्रेरणा मंच अध्यक्ष हंसराज सिद्ध, कर्मभूमि संयोजक मानकचंद भाटी एवं अभियान संयोजक सम्पतराम जांगिड़ ने सभी श्रमदानकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।
