Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
केकेसी कॉलेज में खेलकूद सप्ताह केपीएल-5 में अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया मीणा ने प्रथम व दिव्या सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय की छात्रा दीक्षा तंवर प्रथम व सावित्री माली तथा गोपीका पारीक संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के ओमनाथ ने प्रथम व भवानी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीए सुपर किंग्स व बीए आर्यन के बीच में खेला गया। जिसमें बीए सुपर किंग्स ने 184 रन बनाकर 19 रन से जीत दर्ज की। इस कड़े मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भवानी सिंह बीए तृतीय वर्ष रहा। निर्णय के तौर पर रूपचंद परिहार व बिसन दान चारण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीए पैंथर व बीए बुल्स के बीच में हुआ जिसमें बीए पैंथर की टीम ने जीत दर्ज की। मैच का बेस्ट राइडर संजय कुमार को चुना गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक किशोर सिंह राठौड़ ने खेल प्रभारियों के साथ समस्त खेलकूद गतिविधियों का अवलोकन किया।
