Archive Notice: This article was originally published on 6 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर,जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर जिले की पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच के उपचुनाव के लिए मतदान 7 मई 2022 (शनिवार) को होना निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत चैनपुरा में सरपंच, फतेहपुर की ग्राम पंचायत माण्डेला बड़ा में सरपंच व हुडेरा, दांतरू, खण्डेला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दूधवालों का बास, नीमकाथाना की महावा, पाटन की पाटन ग्राम पंचायत, अजीतगढ़ पंचायत समिति की पीथलपुर ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए संबंधित पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों एवं उससे लगते हुये 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात 5 मई 2022 को सायं 5 बजे से 7 मई 2022 को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...