Archive Notice: This article was originally published on 25 जून 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रद्धा शिक्षा भवन का किया लोकार्पण

सीकर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के किए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व विधायक स्व. सांवरमल मोर की कोठ्यारी में बनी मूर्ति आने वाली पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र स्थित कोठ्यारी गांव में पूर्व विधायक स्व. सांवर मल मोर की मूर्ति के अनावरण व श्रद्धा शिक्षा भवन के लोकार्पण में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने विकासोन्मुखी बजट पेश कर आमजन, किसानों व गरीब तबके के लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। राज्य सरकार शीघ्र ही किडनी व हार्ट ट्रांस्प्लांट को भी इस योजना में शामिल कर प्रदेश की जनता को नई सौगात दी है। राज्य सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू कर कार्मिकों को राहत देने का कार्य किया है। 31 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया है, 7 लाख किसानों एवं 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्यरत है। जल जीवन मिशन के तहत खर्च होने वाली राशि का 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। घर-घर जल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक घर में शुद्ध जल, कुम्भाराम लिफ्ट योजना व चम्बल नदी का पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार दिया है, इतने ही और रोजगार देने की प्रक्रिया चल रही है तथा एक लाख नवीन रोजगारों की घोषणा की है। प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क व विद्युत सहित अनेकों विकास कार्य करवाने के साथ ही प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान चलाकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत दी जा रही है। प्रदेश में तीन साल में 90 महिला महाविद्यालयों सहित कुल 211 नवीन महाविद्यालय खोले गए हैं। कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीकर जिले में कई नवीन अस्पताल एवं महाविद्यालय खोले गए हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना व पेंशन योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर आमजन को राहत प्रदान करने का काम किया जा रहा है।

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल, विद्युत व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर उप जिला अस्पताल के लिए 84 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 100 करोड़ रूपये सीवरेज कार्य, 54 करोड़ रूपये पेयजल योजना तथा 20 करोड़ रूपये मंदिरों के जीर्णोद्वार व पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कोठ्यारी में श्रद्धा शिक्षा भवन का लोकार्पण कर स्व. मोर के अधूरे सपने को पूरा किया है। कार्यक्रम में मोर परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत तथा विधायक श्री डोटासरा को साफा पहनाकर व चांदी का मोर भेंटकर उनका सम्मान किया। समारोह में सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने भी अपना उद्बोधन दिया। पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष श्री कांता प्रसाद मोर ने स्व. श्री सांवर मल मोर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1958 में कोठ्यारी में इस शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई, जिसका लक्ष्य मानवता की सेवा करना है। समारोह में खण्डेला विधायक श्री महादेव सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, दांतारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह, फतेहपुर विधायक हाकम अली, राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनियां, राजस्थान वक्फ बोर्ड़ अध्यक्ष खानू खां बुधवाली, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सभापति जीवण खां, लक्ष्मणगढ़ प्रधान मुस्तफा कुरैषी, नेछवा प्रधान संतरा देवी, बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले, पुलिस महानिरीक्षक उमेश चंद दत्ता, जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, मोर परिवार के सदस्य कमल कुमार मोर, विजय मोर, फूलचंद मोर, आनंद मोर, विकास मोर, राहुल मोर, दीनदयाल मोर, अभिषेक मोर, विवेक मोर, बंटी खेतान, अरूण फागलवा, पार्षद नवीन अग्रवाल, डाॅ. एन.एम. गोयल, समाजसेवी विनोद नायक, सुरेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...