Archive Notice: This article was originally published on 23 जून 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा ने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राजस्थान सिविल सेवा ईनाम, पुरस्कार एवं योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाने के लिए जिला कलेक्टरों, राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सहकारी संस्थाओं, नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों, मण्डलों, बोर्ड, जिला परिषद इत्यादि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने के लिए प्रस्ताव 15 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है।

उन्होंने समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपके अधीन नियोजित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण-पत्र दिये जाने के लिए उनके सेवाकाल के संबंध में विवरण तथा उनकी सेवायें किस प्रकार असाधारण रूप से उपयोगी सिद्ध हुई, के संबंध में उल्लेख करते हुए अपनी टिप्पणी सहित प्रस्ताव प्रपत्र तैयार कर निर्धारित तिथि तक आवश्यक रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्ताव उच्च स्तर पर भिजवाये जा सकें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...