Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इस्लामपुर कस्बे के चिंचडोली रोड स्थित चांदोलिया कृषि फार्म हाउस पर सोमवार को करौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सेवानिवृत्त आईएएस ओम प्रकाश सैनी का सैनी समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। राजेंद्र सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान ओपी सैनी को साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इसमें मूलाराम, शिशुपाल सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, सोहन लाल सैनी, बारसी लाल, सुमेर सैनी ने ओ पी सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर वर्तमान में समाज की स्थिति पर विचार विमर्श भी किया गया। सैनी ने लोगो के साथ अपने अनुभव भी साँझा किये। इस मौके पर सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित थे।
