Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] शहीद देश की धरोहर होते है युवाओं को शहीदों के जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए यह बात शनिवार को कस्बे के शहीद राजकुमार कुमावत की 17 वीं पूण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुभाष पुनियां ने कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक सुभाष पुनियां, प्रधान अनिल ठोलिया, पूर्व चेयरमैन सूरेश शर्मा, दिल्ली पुलिस एसीपी महेश ठोलिया सहित गांव के गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान विधायक सुभाष पुनियां ने स्मारक स्थल पर एक कमरा बनाने की घोषणा की। इस मौके पर शहीद विरांगना मंजू देवी, बड़े भाई कजोड़मल कुमावत, जगदीश ठेकेदार, पूर्व वाईस चेयरमैन संतोष खंडेलवाल, पूर्व सरपंच बलबीर राव, पार्षद नरेन्द्र शेखावत, मोंटी शर्मा, रामसिंह सैनी, फूलचंद महाराज, अजय सैनी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
