Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम के दस दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के दौरान श्याम भक्तों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलेक्टर सी.आर.मीना ने किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसमें मीड़िया व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है जिसमें श्याम भक्तों को प्रेरित कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्र्यक्रम में नगर पालिका के ईओ नगेंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ करण सिंह गोठवाल, श्रीमाधोपुर के उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता व जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
