Archive Notice: This article was originally published on 22 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सीकर के प्रधानजी का जाव में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्षों, जिला परिषद सदस्य सहित दो सौ लोगों ने भाग लिया और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।यह बैठक दो सत्रों में चली चली। जिसके संबाधित करते हुए प्रदेश संगठन महमंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि अब चुनाव पर्व समाप्त हो गया है अब संगठन पर्व का समय शुरू हो गया है। इसलिए जिले के सभी कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाते हुए कार्यकर्र्ता आधारित संगठन व विचारधारा आधारित काम करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए गरीब, मजदूर, किसान, प्रबुद्धजन, सभी प्रकार की जाति-बिरादरी को लेते हुए सभी को हमारे साथ जोडक़र संगठन की ताकत को बढ़ायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीकर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा यहां की जनता ने मोदी जी के कामों पर मोहर लगाते हुए प्रचण्ड बहुमत से जीत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि एक विचार परिवार है, जिसमें नेता महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ताओं को नेताओं के प्रभाव में न आते हुए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। पार्टी ने अपनी स्थापना से ही देश की अखण्डता के लिए कार्य किया है। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और मेहनत ने चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि चौबीस घण्टे कार्यकर्ताओं एवं सीकर की जनता की सेवा में हाजिर रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी समस्या सीधी उनके सामने रखें वे पूरा प्रयास करेंगे कि समस्या का निराकरण हो। बैठक के द्वितीय सत्र में बैठक को वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, झाबरसिंह खर्रा, हरिराम रणवां, रतनलाल जलधारी, दिनेश जोशी, अपर्णा रोलण, मधुसूदन भिण्डा, हरीश कुमावत आदि ने भी संबोधित किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...