Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व सेना को मजबूत किया है। अब जातिवाद, तुष्टिकरण व टुकड़े-टुकड़े गैंग का सफाया होगा। गोयल बुधवार को राणी सती रोड़ स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और फिर से कमल खिलेगा। महामिलावट ठगबंधन दलों पर गोयल ने कहा कि मिलकर बैठ गये मजलिश में जुगनु सारे और ऐलान हुआ सूरज को बदला जायेगा। लेकिन ऐसा होगा नहीं। उन्होंंने कहा कि देश का किसान, जवान और युवा साथ ही राजस्थान का किसान व युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान के दौरे में बड़ी-बड़ी बातें की थी। कहा था कि सरकार बनते ही दस तक की गिनती गिनने से पहले किसानों का कर्जा माफ कर दिया जायेगा, युवाओं के खातों में तीन हजार रूपये भेज देंगे, क्या हुआ उन वादों का। बोले झूठे घोषणा पत्र व वादों के आधार पर देश को ठगने का काम कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीति बना लिया है। लेकिन, देश व राजस्थान की जनता उनके इस झांसे में आने वाली नहीं है। जनता पूर्ण बहुमत के साथ मोदीजी को आशीर्वाद देगी और देश विकास के साथ आगे चलेगा।
