Archive Notice: This article was originally published on 9 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रमिक संगठनों के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर सीकर जिले के बैंकों के कामकाज पर भी व्यापक असर रहा। आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन व बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों के दो दिन काम पर नहीं आने से बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंकों के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल को सफल बनाने में योगदान दिया। एसबीआई, कोतवाली रोड़ के समक्ष प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। बैंक कर्मियों ने केन्द्र सरकार से श्रम विरोधी नीतियों को वापस लेने का आह्वान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...