Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु सोमवार को एक प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। रिटर्निंग आॅफिसर झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्रा रवि जैन ने बताया कि इसके तहत निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद यूनुस द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। नाम निर्देशन पत्रा 18 अप्रेल तक प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक जिला कलेक्टेªट झुंझुनू में प्राप्त किये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र का प्रारूप जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनू से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रेल को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्रा प्राप्त नहीं किये जाएंगे।
