Archive Notice: This article was originally published on 28 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिषद सभागार में हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के साथ-साथ जिले के विकास से जुड़े महत्त्वपूर्ण कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न मसलों पर विस्तार से समीक्षा की जाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए॥

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम ने कहा कि राजस्व अधिकारी इस ढंग से काम करें कि प्रशासन की विश्वसनीयता आमजन में अधिक बेहतर बने। उन्होंने कहा कि अधिकारी राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें और काफी समय से लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समुचित मॉनीटरिंग करें और देखें कि सरकार की मंशा के अनुसार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे। योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें और यह देखें कि जरूरतमंद लोगों तक इनका लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की चर्चा करते हुए कहा कि दो महीने से अधिक के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देकर निस्तारण करें। प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और यह कोशिश रहे कि लोगों की संतुष्टि का स्तर बेहतर हो। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाएं और सुनिश्चित करें कि जन सुनवाई में आने वाले लोगों को राहत मिले। एडीएम ने इस दौरान प्रशासन शहरों के संग शिविरों की समुचित मॉनीटरिंग के लिए उपखंड अधिकारियों से कहा तथा स्कूलों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनें हटाने के लिए डिस्कॉम एसई केके कस्वां को निर्देेश दिए।

इस दौरान चूरू एसडीएम सत्यनारायण, सुजानगढ़ एसडीएम मूलचंद लूणिया, तारानगर एसडीएम प्रभजोत सिंह, रतनगढ़ एसडीएम विजेंद्र सिंह, सरदारशहर एसडीएम पवन कुमार, बीदासर एसडीएम श्योराम वर्मा, राजगढ़ एसडीएम प्रोबेशनर आरएएस निखिल कुमार, चूरू तहसीलदार धीरज झाझड़िया डिस्कॉम एसई केके कस्वां, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, सानिवि एसई शिशुपाल सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...