Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पुजारियों ने किया स्वागत
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीणमाता में सरकार द्वारा नया थाना स्वीकृत होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के आदेश से उप निरीक्षक रामअवतार को जीणमाता थाना में थाना प्रभारी लगाया। पहले चौकी कल्याण सर्किल थाना कोतवाली सीकर में पद स्थापित थे। जीणमाता में पदस्थापित करने के आदेश के बाद रविवार को उप निरीक्षक रामअवतार ने जीणमाता के दर्शन कर धोक लगाई और सुख शांति की कामना की। मंदिर कमेटी ने थाना प्रभारी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति स्वरूप जीणमाता की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर रामअवतार पुजारी, मनोज पुजारी, रजत पुजारी, दिनेश पुजारी, नरपत सिंह चौहान, अंकित पुजारी, अक्षय पुजारी, शुभम पुजारी, महेंद्र पुजारी, श्यामसुंदर पुजारी, मनीष पुजारी, मोहित पुजारी
इत्यादि पुजारी परिवार मौजूद रहे।
