Archive Notice: This article was originally published on 23 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया ने मंगलवार को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। जनसंपर्क कर महरिया ने अपने समर्थन में वोट मांगे । इस दौरान श्री माधोपुर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत भी साथ मौजूद रहे। महरिया ने कहा कि श्रीमाधोपुर सहित पूरे इलाके में जो पेयजल की समस्या है उसके के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। महरिया ने 35 गांवों का दौरा किया। इस दौरान श्रीमाधोपुर प्रधान सुमन निठारवाल, पूर्व प्रधान भागीरथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रक्षपाल धायल, सूरजभान निठारवाल, सुंदरलाल भावरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...