Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कोटा व बुंदी से भाजपा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सुभाष पुनियां व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान से ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पंस प्रधान अनिल ठोलिया, जिप सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोमवीर लांबा, किसान नेता रामवतार धोलिया, नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सुरेन्द्र भाटिया, जीवराज सिंह, बलवान सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
