Archive Notice: This article was originally published on 7 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना के तहत काम मांगों विशेष अभियान के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सोमवार को भावठड़ी ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित विधायक सुभाष पुनियां द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष पुनियां ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 5 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष रोजगार दिवस का आयोजन कर श्रमिकों को रोजगार की मांग दर्ज करवाने, ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित परिवारों को नवीन जॉब कार्ड जारी करने, जारी जॉब कार्डो का सत्यापन करने सहित योजना के प्रचार प्रसार के कार्य किए जाएगें। इस दौरान नए जॉब कार्ड व नरेगा कार्यों की मांग प्रपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी रामनिवास, उप प्रधान अनिल ठोलिया व जिला पार्षद सोमवीर लांबा थे अध्यक्षता सरपंच किरोस्ता देवी थे। इस मौके पर पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, पीओ सुखदेवा राम, मानसिंह, जेटीए संदीप, ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका बाकोलिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...