Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
हरियाणा राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के अन्तर्गत 12 मई को मतदान एवं 23 मई को मतगणना होनी है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट रवि जैन ने एक आदेश जारी कर हरियाणा राज्य में शान्तिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतदान दिवस 12 मई को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात् 10 मई 2019 को सांय 6 बजे से 12 मई को सांय 6 बजे तक झुंझुनू जिले की हरियाणा राज्य से लगती हुई राजस्व सीमा के 3 किलोमीटर क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया है। जैन ने बताया कि सूखा दिवस अवधि के दौरान झुंझुनू जिले की हरियाणा राज्य में लगते हुए 3 किलोमीटर क्षेत्र में किसी होटल, भोजनालय, मदिरालय, दुकान या किसी अन्य लोक या प्राईवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ का न तो विक्रय किया जाएगा, ना दिया जाएगा और ना ही वितरित किया जाएगा।
